मेरा परिचय
मेरा नाम धन सिंह माहौर है ! मैं चम्वल संभाग के डाकुओ और लुटेरो का जिला कहे जाने वाले जिला भिण्ड के सोंधा गाँव का एक अनुसूचित जाति, कोरी समाज से हूँ ! मेरे पिता श्री राम शंकर माहौर व माता श्री मति राजा बेटी माहौर का मैं तीसरे नम्बर का बेटा हूँ ! मेरे पिता बहुत गरीब परिवार से थे फिर भी मेरे पिता ने मुझे गरीबी का अहसास कभी नही होने दिया इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेरे पिता ने मुझे आज पढ़ा लिखा कर एक काबिल और समझदार इन्सान बनाया हैं ! मेरे पिताजी हमेशा कहते है कि बढ़ो का आदर करो और छोटो से प्यार , अगर हो सके तो गरीबो की मदद करो चाहे बो पेसो से हो या आपके द्वारा किये गए अच्छे कामो से और सबसे अच्छी मदद तो हम किसी को ज्ञान बांटकर और अच्छाई से रूबरू करा कर कर सकते है ! तो दोस्तों पिताजी और माताजी के आशीर्वाद से मैं धन सिंह माहौर आपको कुछ सच्ची और अच्छी कहानियो और घटनाओ से रूबरू कराऊंगा जिनको जानना हमारे लिए जरुरी और फायेदेमंद होगा !


Comments
Post a Comment