मुस्कराहट का मूल्य
मुस्कराहट का मूल्य
| A beautiful Smile Change In your Life. |
आपकी मुस्कराहट आपकी सदभावना की
संदेशवाहक है |
आपकी मुस्कराहट उन सभी
लोगों की जिंदगियों को रोशन करती है जो इसे देखते हैं | उन सभी व्यक्ति के लिए जिन
सभी लोगों ने दर्जनों लोगों को नाक – भौं सिकोड़ते, झुंझलाते हुए देखा हो, आपकी मुस्कराहट
बादलों से झांकते हुए सूर्य की तरह होती है |
खास तोर पर तब जब कोई अपने बॉस,
ग्राहकों,टीचर,माता – पिता या बच्चों के कारण दबाव या तनाव में हो ऐसे समय में
आपकी मुस्कराहट उन्हें बता सकती है कि निराशा से समस्याए हल नही होतीं | मुस्कराहट
बताती है कि दुनिया अब भी खुशगवार और रंगीन है |
इसमें कुछ खर्च नही होता, पर इसमें मिलता बहुत
है |
जिन्हें
यह मिलता है वे सम्रद्ध हो जाते हें, परंतु जो देते हैं वे गरीव नहीं होते |
यह एक पल में हो जाता है और इसकी याददाश्त कई
बार हमेशा कायम रहती है |
कोई भी इतना अमीर नहीँ,की इसके बिना जी सके और
कोई इतना गरीब नहीं की इसका लाभ न उठा सके |
यह घर में सुख लती है, बिजनेस में सद्भावना
भारती है और यह दोस्ती का हस्ताक्षर है |
यह थके हुओं के लिए आराम है, निराश लोगो के लिए
आशा है, दुखी लोगो के लिए सूर्य की रोशनी और कष्टों के लिए प्रकृति की सबसे
बेहतरीन दवा है |
परंतु इसे खरीदा
या चुराया नही जा सकता, उधर नही लिया जा सकता, यह भीक में नही मिलती क्योकि इसका
तब तक कोई मोल नहीँ है जब तक इसे किसी दुसरे कोई नहीँ दिया जाता |
और दुनिया की इस
भीड़ में कोई व्यक्ति अपने काम या किसी कारण से इतना थका हुआ हो कि वह आपको
मुस्कराहट दे पाएँ, तो क्या आप अपनी मुस्कराहट उन्हें देने का कष्ट करेंगे ?
क्योंकि
मुस्कराहट की उसी व्यक्ति को सबसे ज्यादा
जरूरत होती है जिसके पास देने के लिए मुस्कानें नहीं बची हैं !

Comments
Post a Comment