ऊंच नीच का तराजू

 

Burial Sites



यह घटना है मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के ग्राम घड़ी की जब एक अनुसूचित जाति (कोरी) समाज में एक महिला का देहांत हो जाता है| और जब उसके परिजन उसे महिला के पार्थिव शरीर को हिन्दू धर्म के अनुसार जलाने के लिए ले जाया जाता है| तो कथित ऊँची जात बालों ने उस महिला को सरकारी शमशान में जलाने से रोक दिया और बहा से जाने को कहा ऐसा इसलिए किया गया की वह एक गरीव (अछूत) परिवार के लोग थे! और उनके वहा उस महिला को जलाने से कथित ऊँची जात वालो का समशान भी अपवित्र हो जाता वाह रे इंसान खेर इसकी शिकायत पुलिस सहायता केंद्र 181 पर भी की गई ! इस बात की सिकायत के बाद भी आखिरकार उस गरीव को अपनी पत्नी को अपने घर के ही सामने मुखाग्नि देनी पड़ी इससे ज्यादा हमारे समाज और हमारे प्रशासन के लिए शर्म की बात क्या होगी! कि एक मृत इंसान को भी उसके उचित स्थान पर जलाने से कुछ दबंगों द्वारा रोका जाता है और हमारा समाज और प्रशासन बस देखता रहता है | दोस्तों मै चाहता हूँ कि अगर आप कभी अपने आस पास ऐसा होता देखे तो उसका खुल कर ब्रोध करें और अपने कमजोर और असहाय साथियों के साथ खड़े हो ताकि ऐसा फिर किसी भी गरीव परिवार के साथ न हो|

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

और हम बिक जाते हैं !

मुस्कराहट का मूल्य