मुस्कराहट का मूल्य A beautiful Smile Change In your Life. आपकी मुस्कराहट आपकी सदभावना की संदेशवाहक है | आपकी मुस्कराहट उन सभी लोगों की जिंदगियों को रोशन करती है जो इसे देखते हैं | उन सभी व्यक्ति के लिए जिन सभी लोगों ने दर्जनों लोगों को नाक – भौं सिकोड़ते, झुंझलाते हुए देखा हो, आपकी मुस्कराहट बादलों से झांकते हुए सूर्य की तरह होती है | खास तोर पर तब जब कोई अपने बॉस, ग्राहकों,टीचर,माता – पिता या बच्चों के कारण दबाव या तनाव में हो ऐसे समय में आपकी मुस्कराहट उन्हें बता सकती है कि निराशा से समस्याए हल नही होतीं | मुस्कराहट बताती है कि दुनिया अब भी खुशगवार और रंगीन है | इसमें कुछ खर्च नही होता, पर इसमें मिलता बहुत है | जिन्हें यह मिलता है वे सम्रद्ध हो जाते हें, परंतु जो देते हैं वे गरीव नहीं होते | यह एक पल में हो जाता है और इसकी याददाश्त कई बार हमेशा कायम रहती है | कोई भी इतना अमीर नहीँ,की इसके बिना जी सके और कोई इतना गरीब नहीं की इसका लाभ न उठा सके | यह घर में सुख लती है, बिजनेस में सद्भावना भारती है और यह दोस्ती का हस्ताक्षर है | यह थके हुओं के लिए आराम है, निर...